बल्लभगढ़। सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार 1 जनवरी से अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर जाता है तो उसको उस स्थान पर एंट्री तभी मिलेगी जब उसके पास कोरोना कि दोनों डोज़ लगे हुए सर्टिफिकेट होगा। अन्यथा वह उस जगह पर एंट्री नहीं कर पायेगा। इस गाइडलाइंस को जारी किए हुए करीब 10 दिन हो चुके हैं लेकिन बावजूद भी बल्लभगढ़ से पंचायत भवन में इसको लेकर कोई भी चेकिंग नहीं की जा रही है।
बल्लभगढ़ से पंचायत भवन में जहां एसडीएम बल्लभगढ़, डीसीपी बल्लभगढ़, एसीपी बल्लभगढ़, बल्लभगढ़ तहसील आदि कार्यालय बने हुए हैं। इस कार्यालय पर हर रोज करीब हजारों की संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के चलते आते हैं लेकिन उसके बावजूद भी इस कार्यालय के मुख्य गेट पर कोई भी व्यक्ति टीकाकरण प्रमाण पत्र को चेक करने के लिए नहीं है। जिसके चलते लोग आसानी से आवागमन कर रहे हैं। जिनमें से कुछ लोगों के द्वारा तो मास्क का प्रयोग भी नहीं किया जा रहा है। पंचायत भवन के मुख्य गेट पर जहां एक ओर पार्किंग के कर्मचारी मौजूद होते हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस कर्मचारी भी मौजूद होते हैं लेकिन इन दिनों दोनों में से कोई भी व्यक्ति टीकाकरण प्रमाण पत्र को चेक नहीं कर रहा है। जिसके चलते पंचायत भवन में आने वाले लोगों पर किसी प्रकार की कोई रोक-टोक नहीं की जा रही है। एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोकचंद कहां कहना है कि उनके द्वारा पंचायत भवन के मुख्य गेट पर एक कर्मचारी की ड्यूटी को लगाया गया था लेकिन सोमवार को कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का कार्यक्रम होने की वजह से चेकिंग नहीं की जा रही है। इसके चलते लोग बिना प्रमाण पत्र चेक कराएं आवागमन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सुबह के समय था इसलिए दोपहर के बाद से चेकिंग को दोबारा से शुरू कर दिया गया है। यहां पर हर रोज हजारों की संख्या में लोग विभिन्न प्रकार के कार्य करवाने के लिए आते हैं। इसीलिए उन सभी के प्रमाण पत्र को चेक करने के बाद ही उन सभी को अंदर एंट्री दी जाती है। अगर किसी व्यक्ति के पास प्रमाण पत्र नहीं होता है तो उसको वापस भेज दिया जाता है।