फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिम में दो ट्रेनर होगा अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी  फरीदाबाद।  जिला खेल अधिकारी और  जिम संचालकों की सोमवार को सेक्टर 12 में बैठक हुई। जिसमें जिम संचालकों का नौ सदस्यीय प्रतिनिधी मंडल ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिम में फस्ट एड बॉक्स, दो जिम ट्रेनर, मेडिकल प्रमाण पत्र सहित कई दस्तावेंज को जमा कराने के निर्णय लिया गया है। सबकुछ ठीक होने के बाद जिम संचालक को स्वीकृति दी जाएगी। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि सबकुछ ठीक रहा तो मार्च के अंततक इसे शुरू कर दिया जाएगा।      जिले में करीब पांच सौ से अधिक छोटे-बड़े जिम है। प्रत्येक जिम संचालक को खेल विभाग में पंजीकरण कराना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जिम संचालक के प्रतिनिधी मंडल और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक चली। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिम में न्यूनतम दो ट्रेनर होगे। इसके साथ ही जिम में ऑक्सीजन सिलेंडर, फस्ट एड कीट सहित एक पैरा मेडिकल स्टाफ होना अनिवार्य होगा। जिम करने के दौरान अगर किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्यां आती है, तो उसे तुरंत प्रभाव से प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सकें। इसके साथ ही प्रत्येक जिम में नजदीक के अस्पताल और पुलिस स्टेटश का मोबाइल और टेलीफोन नंबर अनिवार्य रुप से डिस्प्ले करना होगा। जिससे की जरुरत पड़ने पर जरुरत पड़ने पर लाभ पहुचाया जा सकें। जिम शुरु करने से पहले मेडिकल प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही जिम में शरीर को सुडौल बनाने वाली पाउडर और अन्य प्रतिबंधित दवाओं के बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।   बैठक के बाद जिला खेल अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान चर्चा हुई सभी मुद्दे को जिला उपायुक्त के समक्ष देर शाम तक रख दिया जाएगा।जिला उपायुक्त से हरी झंडी मिलने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में जिम संचालकों के कई प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।  अवध
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें