फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी  फरीदाबाद। जिले से खेलों इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर 19 आयुवर्ग में तीन लड़के और दो लड़कियों का चयन हुआ था। इनका प्रशिक्षण करनाल में चल रहा था। कोरोना के कारण इनका प्रशिक्षण अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। इसके कारण सभी खिलाड़ी वापस लौट आए। इन सभी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया था।     फरवरी में खेलों इंडिया प्रतियोगिता आयोजित होनी थी, इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन कर फुटबॉल टीम में शामिल किया गया था। लड़कों के टीम में जिले से नदीम, ओजस और अमन दत्ता का चयन किया गया था। जबकि लड़कियों की टीम में एनी और दीवा दूबे को टीम में जगह मिली थी। फुटबॉल कोच कुलदीप ने बताया कि यह सभी करनाल में प्रशिक्षण ले रहें थे। लेकिन कोरोना के कारण अगले आदेश तक इनका प्रशिक्षण स्थगित कर दिया गया है। यह सभी खिलाड़ी अपने घर वापस लौट आए। प्रशिक्षण के दौरान यह सभी खिलाड़ी करनाल में ही रुके हुए थे।  अवध     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें