फरीदाबाद। नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव ने आज निगम की विभिन्न शाखाओं का दौरा किया। इस मौके पर निगमायुक्त ने निगम के दिन प्रतिदिन के कार्य को प्रभावी एवं कुशल सूनिश्चित करने के लिए सभी ब्रांचों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9.00 बजे आने और शाम 5.00 बजे जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि आपके कार्यालय में जितने भी लम्बित काम पड़े हुए है उनको शीघ्र अति शीघ्र निपटाए और अगर किसी एक कर्मचारी पर काम का ज्यादा बोज है तो उसके कार्यभार को दूसरे कर्मचारी को देकर निपटाएं ताकि काम में देरी न हो और सभी कार्य समय पर निपट सकें। इस मौके पर निगमायुक्त ने अधिकारियो को अपने अधीनिस्थ कर्मचारियो से सहानूभूति व्यवहार करने तथा ईमानदारी, कुश्लता, एवं समयवंद् तरीके से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा, कुछ कर्मचारियो ने निगमायुक्त को अपनी समस्याओ से अवगत कराया इस पर आयुक्त महोदय ने जल्द ही उनका निवारण करने का आश्वासन दिया। कोविड-19 और आमिक्रोन के प्रकोप को देखते हुए निगमायुक्त ने निगम में सभी अधिकारी व कर्मचारियों को 2 गज की दूरी का पालन करेंने और माॅस्क लगाने के लिए कहा।