फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20.80 करोड़ रुपये की लागत से बने खेड़ी पुल का हुआ शुरु

विज्ञापन
राज्यमंत्री शुभारंभ करते हुऐ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फरीदाबाद। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में सड़कों व पुलों का बेहतरीन जाल बिछाया जा रहा है। इससे यहां विकास के नए रास्ते खुलेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री बुधवार को 20.80 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए छह लेन के खेड़ी पुल का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।  केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद व नहरपार क्षेत्र को जोड़ने के लिए खेड़ी पुल काफी संकरा था और काफी जर्जर हालत में था। उन्होंने कहा कि यह पुल ओल्ड फरीदाबाद को सेक्टर 17,18,19 व नहर पार के सेक्टर 85,86,87,88, बीपीटीपी, भुपानी गांव, जसाना, सिडोला व मंझावली को जोड़ता है। इस पुल से भारी संख्या में ट्रैफिक का आवागमन होता है। पुल संकरा होने की वजह से हमेशा जाम लगा रहता था। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने इस पुल की मंजूरी दी और आज यह पुल तैयार होकर जनता को समर्पित किया जा रहा है। छह लेन के इस पुल पर पैदल यात्रियों के चलने के लिए 5-5 फुट के फुटपाथ भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें