फरीदाबाद। सीकरी स्थित एक निजी कंपनी में बॉयलर फटने से दो- तीन श्रमिक झुलस गए। घायलों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ऑटो मैक्स कंपनी में सुबह दस बजे अचानक बॉयलर फट गया। इसमें नीरज और तरूण नामक श्रमिक घायल हो गए। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नीरज को बीके अस्तपाल में रेफर कर दिया गया। बीके अस्पताल में नीरज का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी में ऑयल बनाता है। सुबह काम शुरू होते की ब्वॉलर फट गया। इस दौरान दो श्रमिक चपेट में आने से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।