संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ स्थित एयर फोर्स क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को खेले गए टी20 मुकाबले में फरीदाबाद वॉरियर्स ने एचआर ब्लास्टर्स को 46 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बनाए। टीम की ओर से साहिल ने 28 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शौर्य ने 26 रन का योगदान दिया। एचआर ब्लास्टर्स की तरफ से अक्षवान ने 2 विकेट लिए। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचआर ब्लास्टर्स की टीम 14.3 ओवर में 153 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से तुषार सक्सेना ने 37 और शिवम ने 31 रन बनाए। फरीदाबाद वॉरियर्स के कप्तान पुष्कर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक सहित 1.1 ओवर में बिना रन दिए 5 विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।