फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद सुपर-12 ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरे प्रदर्शन के लिए विशाल को मिला मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्पोर्ट्स लैंड अकेडमी में बृहस्पतिवार को खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में फरीदाबाद सुपर-12 ने स्टार स्ट्राइकर्स को पांच विकेट से हरा दिया। स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। स्ट्राइकर्स के लिए रोहिला ने 67 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। सुपर-12 की गेंदबाजी में विशाल ने 23 रन देकर चार विकेट झटके।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर-12 की टीम ने 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विशाल ने बल्ले से भी कमाल करते हुए 46 रन बनाए, जबकि दुष्यंत ने 45 रनों की अहम पारी खेली। स्ट्राइकर्स की ओर से मोमिन, वैभव, नितिन, पुलकित और महेश ने एक-एक विकेट लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें