फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: बंदियों को पेशी पर ले जा रही पुलिस की वैन पलटी, एसआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल, बंदी सुरक्षित

Thu, 05 Jan 2023 09:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, फरीदाबाद

सार

वैन पलटने के कारण रोड ब्लॉक हो गई और पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम बढ़ता देख सेक्टर-19 चौकी प्रभारी एसआई अंशुल यादव की टीम ने फ्लाईओवर पर जाने वाले वाहनों को नीचे सर्विस लेन पर डायवर्ट किया।
विज्ञापन
हादसे में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में लूटपाट और डकैती के आरोपियों को अलीगढ़ (यूपी) से दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेशी पर ले जा रही यूपी पुलिस की वैन बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे मेवला महाराजपुर के पास हाईवे पर पलट गई। वैन में दो बंदी व आठ पुलिस कर्मी सवार थे। घटना में टीम के प्रभारी एसआई सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। दोनों बंदियों को कोई चोट नहीं आई। समय रहते दोनों को काबू कर सेक्टर 28 चौकी में भेजा गया। इससे करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देर शाम यूपी पुलिस की दूसरी गाड़ी आने के बाद कैदी व पुलिस कर्मी वापस अलीगढ़ गए।

विज्ञापन


सेक्टर-28 चौकी प्रभारी एसआई हर्षवर्धन ने बताया दोपहर करीब एक बजे अलीगढ़ से दिल्ली के साकेत कोर्ट में यूपी पुलिस लूटपाट और डकैती के दो आरोपियों को पेशी पर ले जा रही थी। आरोपियों में मूलरूप से यूपी के एटा स्थित गांव जुतोली निवासी प्रदीप व रामनगर निवासी प्रदीप शामिल है। आरोपियों ने साल 2018 में बदरपुर थाना इलाके में साथियों के साथ मिलकर लूटपाट व डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों पर इसके अलावा यूपी में भी कई केस दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी अलीगढ़ की जेल में बंद हैं। बृहस्पतिवार को दोनों की साकेत कोर्ट में पेशी थी।

एसआई कृष्णवीर की अगुआई में हवलदार विमल, साबिर खान, रामकिशन यादव, बहादुर सिंह, चालक अशोक, सिपाही बन्नी सिंह और विमल दोनों को लेकर दिल्ली जा रहे थे। बड़खल फ्लाईओवर पार करने के बाद मेवला महाराजपुर कट से पहले गाड़ी का स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इससे एसआई कृष्णवीर, बन्नी सिंह, राजबहादुर और चालक अशोक को मामूली चोट आई। एसआई ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सेक्टर 28 चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पंहुचे। सबसे पहले घायलों को बीके अस्पताल भेजवाया। दोनों बंदियों को हिरासत में लेकर हरियाणा पुलिस की सुरक्षा में चौकी ले जाया गया।
विज्ञापन


लंबा जाम लगा
वैन पलटने के कारण रोड ब्लॉक हो गई और पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम बढ़ता देख सेक्टर-19 चौकी प्रभारी एसआई अंशुल यादव की टीम ने फ्लाईओवर पर जाने वाले वाहनों को नीचे सर्विस लेन पर डायवर्ट किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से यूपी पुलिस की वैन को उठवाकर सेक्टर 28 चौकी पंहुचाया।

फरीदाबाद पुलिस की तत्परता के हुए कायल
यूपी पुलिस के एसआई कृष्णवीर ने बताया कि फिलहाल सभी पुलिसकर्मी ठीक हैं। सभी के हथियार सुरक्षित हैं। वैन का दरवाजे पर अंदर से ताला लगा हुआ था। इस कारण बंदियों को भागने का मौका नहीं मिला। चोट के बावजूद पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को पलटी हुई वैन में भी पकड़ कर रखा। चालक अशोक और उन्होंने वैन के दरवाजे खोलकर बाहर से दरवाजा खोला और सभी को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद पुलिस की तत्परता से वह काफी खुश हैं। सूचना मिलने के मात्र कुछ मिनटों में ही पुलिस पहुंच गई और स्थिति को काबू कर लिया। देर शाम अलीगढ़ से दूसरी वैन बुलाई गई और सभी वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें