फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट में जीते 5 स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गुरुग्राम के रोजलैंड पब्लिक स्कूल में मंगलवार को इंटर स्कूल नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने सहित 13 पदक अपने नाम किए जिसमें 5 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक हासिल किए। इनमें प्रिंस, धैर्य, आदित्य, यश और पायल ने स्वर्ण जीता। वहीं अनीश, प्रियांशु, यूवी और यति ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा सोमिया, भूमि, मेगांश, दीपा, ने कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई। यह खिलाड़ी बल्लभगढ़ स्थित आरटूएफ मार्शल आर्ट अकादमी में अभ्यास करते हैं। कोच वंश सैनी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें