फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रोमेथियस कप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोक्षा अरोड़ा ने दो स्वर्ण समेत शहर ने जीते छह पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नोएडा में आयोजित स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता प्रोमेथियस कप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से शहर में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में मोक्षा अरोड़ा का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। उन्होंने अंडर-13 और अंडर-15 दोनों आयु वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मोक्षा इस वर्ष लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं और कई इंटर स्कूल व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा बालिका वर्ग अंडर-9 में देवित्ता ने रजत पदक हासिल किया। वहीं बालक वर्ग अंडर-15 में निवान मित्तल और अंडर-17 में जय सिंह रावत ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक जीते। अंडर-9 वर्ग में रेयांश जैन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कोच और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें