छांयस। फरीदाबाद के डॉ. के के गोयल को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित ब्राइट अवॉर्ड्स समारोह में ''बेस्ट ओबेसिटी एंड डायबिटीज मैनेजमेंट अवॉर्ड '' से सम्मानित किया गया। अभिनेता वरुण धवन ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार मोटापा और मधुमेह के उपचार, आधुनिक चिकित्सा पद्धति तथा मरीजों की बेहतर देखभाल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चुनिंदा विशेषज्ञों को दिया जाता है। समारोह में अमृता फडणवीस, सुनील शेट्टी, निमरत कौर, दिव्या खोसला, रश्मि देसाई, पुलकित सम्राट, शिव ठाकरे, कनिका मान, रोहित रॉय, रजत बेदी, रवि किशन, शेखर सुमन सहित अनेक कलाकार शामिल हुए। संवाद