फरीदाबाद। बाबा सूरदास क्रिकेट ग्राउंड पर फरीदाबाद-11 और केएल मेहता गर्ल्स टीम के बीच मुकाबला खेला गया। फरीदाबाद-11 ने केएल मेहता गर्ल्स टीम को 96 रन से हराया। टॉस जीतकर केएल मेहता गर्ल्स टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी। फरीदाबाद-11 ने एक विकेट पर 179 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। मिराया अधाना ने 51 रन और इरा दुआ ने 50 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएल मेहता गर्ल्स टीम 18.4 ओवर में 83 रन पर ऑलआउट हो गई। दिव्या ने 25 रन बनाए। फरीदाबाद-11 की ओर से दीपा ने तीन विकेट लिए। कशिश ने दो और अंशु ने एक विकेट हासिल किया। इरा दुआ को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद