फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वलीमा न करने पर परिवार को पीटा: पड़ोसी मांग रहे थे शादी की पार्टी, 25 लड़कों ने लाठियों से किया हमला

Fri, 17 Mar 2023 07:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

आरोपी बार-बार पार्टी की मांग करते रहे और कमरुन मना करती रहीं। इस बात को लेकर महिला और युवकों के बीच बहस हो गई। इस पर पिंटू ने महिला के हाथ में लाठी मारते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के बसेलवा कॉलोनी में बेटे की शादी की पार्टी ना देने पर करीब दो दर्जन युवकों ने परिवार पर हमला कर दिया। घटना में महिला व उसके दो बेटे घायल हो गए। घायलों का बीके अस्पताल में इलाज कराया गया। 

विज्ञापन

थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बसेलवा कॉलोनी निवासी इमामुद्दीन व उसकी पत्नी कमरुन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कमरुन के बेटे का कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में विवाह हुआ था। शादी के बाद परिवार के लोग बसेलवा कॉलोनी अपने घर लौटे। 

11 मार्च को कमरुन कॉलोनी में स्थित दुकान पर घरेलू सामान लेने गई थीं। यहां पिंटू, निक्की और राहुल ने उससे बेटे की शादी की पार्टी मांगी। कमरुन ने कहा कि कुछ दिनों बाद पार्टी देंगी। शादी में काफी पैसे खर्च हो गए हैं। 

आरोपी बार-बार पार्टी की मांग करते रहे और कमरुन मना करती रहीं। इस बात को लेकर महिला और युवकों के बीच बहस हो गई। इस पर पिंटू ने महिला के हाथ में लाठी मारते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन

झगड़ा बढ़ता देख कमरुन अपने घर आ गईं और घटना के बारे में परिजनों को बताया। कमरुन के परिवार के लोग शिकायत लेकर आरोपियों के पास गए तब तक पिंटू ने फोन करके करीब 20-25 लड़के बुला लिए। आरोप है सभी ने कमरून के परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया। इसमें कमरुन और दो बेटों को गंभीर चोट आई हैं। घायलों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें