फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक की हत्या मामले में परिजन ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या मामले में परिजन ने लगाया जाम
विज्ञापन

दो दिन पहले घर के पास ही घायल अवस्था में मिला था युवक, उपचार के दौरान हुई थी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके के सरुरपुर स्थित बीपीएल काॅलोनी में युवक की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह सरुरपुर चौक पर करीब दो घंटे तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के बोर्ड से कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
दुर्गा कालोनी सरुरपुर निवासी दीपा शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह 12वीं कक्षा की छात्रा है। इकलौते भाई राजेश शर्मा के पास 13 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे दोस्त प्रदीप का फोन आया। फोन सुनने के बाद वह घर से चला गया और वापस नहीं आया। अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे राजेश और प्रदीप बीपीएल काॅलोनी में बेहोश पड़े मिले। भाई को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड दिया। प्रदीप का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा का आरोप है दो-तीन दिन पहले प्रदीप और राजन का झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में राजन उसके दोस्त नईम और एक अन्य लड़के ने राजेश और प्रदीप की पिटाई की। चोट की वजह से भाई की मौत हो गई। मुजेसर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन कर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें