फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में गिरावट फिर भी गर्मी से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है लेकिन इसके बावजूद लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली है। दिनभर उमस भरी गर्मी और गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिनभर सूरज की तपिश व गर्म हवाएं चलने का सिलसिला बरकरार है। शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और बादल छा गए। लोगों को उम्मीद थी तेज बारिश होने से उन्हें गर्मी से कुछ राहत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक बारिश के आसार हैं। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें