फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी सेंटर का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने बुधवार शाम ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजार में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। मौके से दो आरोपी पकड़े गए हैं। दोनों आरोपी कुछ महिलाओं के साथ मिलकर कॉल सेंटर चला रहे थे। जांच में सामने आया आरोपी करीब डेढ़ साल से लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठग रहे थे। पूछताछ के लिए आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
बुधवार शाम क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजार स्थित एक मकान में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। क्राइम ब्रांच प्रभारी नवीन कुमार ने एक टीम गठित कर दबिश के लिए भेजा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा ठग मोबाइल पर किसी को नौकरी दिलाने की बात कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को मौके से धर लिया। आरोपियों की पहचान आदर्श नगर निवासी दिलशाद और मनीष के रूप में हुई है। दोनों कॉल सेंटर के मालिक हैं। टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर 13 मोबाइल, दो लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारों से करते थे ठगी
अभी तक की पूछताछ में सामने आया आरोपी नौकरी डॉट कॉम जैसी कई वेबसाइट पर डाले जाने वाले रिज्यूम से डाटा उठाते थे। नौकरी की चाह रखने वालों को आरोपी फोन कर अपना शिकार बनाते थे। आरोपी उनसे ऑनलाइन इंटरव्यू, वेरिफिकेशन, ज्यादा वेतन दिलाने आदि के नाम पर पैसों की मांग करते थे। पैसे ऐंठने के बाद आरोपी फोन बंद कर लेते थे। आरोपी ज्यादातर दूसरे राज्यों के लोगों को ठगते थे। भीड़भाड़ वाले इलाके में आरोपी करीब डेढ़ साल से ठगी करते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें