फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागना ने रॉयल टीम को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
फागना ने रॉयल टीम को दी मात
विज्ञापन

फरीदाबाद। अभ्यास मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी (पाली) ने रॉयल क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हरा दिया। आर्यन बैसोया को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया कि 50 ओवर के मैच में रॉयल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 40.2 ओवर में 10 विकेट पर 198 रन बनाए। बल्लेबाज आशीष मामगाई ने 63 रन, रोहित रावत ने 42 रन और मोहित वशिष्ठ ने 17 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज आर्यन बैसोया और अनिक गौर ने तीन-तीन विकेट, अभय राजपूत और आदित्या ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी टीम ने 35.5 ओवर में छह विकेट पर 199 रन बनाकर जीत हासिल की। बल्लेबाज साहिल चौहान ने 46 रन, पीयूष श्रीवास्तव ने 41 रन और करन डेढा ने 32 रन बनाए। रॉयल क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज रोहित नागर ने चार विकेट, आशीष मामगाई ने दो विकेट लिए। आर्यन बैसोया ने 10 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें