फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आई फ्लू के मामले बढ़े, बीके अस्पताल में रोज पहुंच रहे 30 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मानसून के दौरान जिले में आई फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीके अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 30 मरीज आंखों से संबंधित समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। बीके अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संगीता ने बताया कि बदलते मौसम में मानसून में बढ़ी नमी, जलभराव और भीड़भाड़ वाले स्थानों के कारण वायरल कंजंक्टिवाइटिस तेजी से फैलता है। यह संक्रमण अत्यधिक संक्रामक होता है, इसलिए संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने और उसकी इस्तेमाल की गई वस्तुओं को साझा करने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि आंखों का लाल होना, पानी आना, जलन, पलकों में सूजन और किरकिराहट इसके प्रमुख लक्षण हैं। निजी अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अमर ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। उन्होंने लोगों को नियमित रूप से हाथ धोने, आंखों को बार-बार न छूने, तौलिया, रूमाल और आई मेकअप जैसी व्यक्तिगत वस्तुएं साझा न करने और संक्रमण के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें