फरीदाबाद। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय (डीआईपीआरओ) फरीदाबाद में कार्यरत मंधावली गांव निवासी ड्राइवर चंद्र प्रकाश का 3 मार्च को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। गहरे दुख के बीच उनके परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उनके नेत्रदान करने का निर्णय लिया। परिवार के इस कदम से जरूरतमंद लोगों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद जगी है। सामाजिक दृष्टि से यह निर्णय दूसरों के लिए भी प्रेरणा का संदेश माना जा रहा है। ब्यूरो