जेसी बोस में सात दिवसीय लघु अवधि पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी पर सात दिवसीय लघु अवधि पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर ऑटोमोटिव और परिवहन उद्योग के महत्व के विषय में बताया जाएगा। जेबीएम ग्रीन एनर्जी सिस्टम्स, गुरुग्राम के सीईओ अरुण कपूर और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, दिल्ली से प्रो. मुख्तियार सिंह मुख्य वक्ता मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता अरुण कपूर ने ईवी पावर-ट्रेन प्रौद्योगिकियों और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में उभरते व्यावसायिक परिदृश्य के बीच जटिल संबंधों पर जानकारी दी। वहीं, प्रो. मुख्तियार सिंह ने नवीकरणीय ऊर्जा के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के एकीकरण के विषय में बताया। प्रौद्योगिकी के संभावित लाभ और चुनौतियों के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर डीन (संस्थान) प्रो. संदीप ग्रोवर, डीन (एफईटी) प्रो. राजकुमार, कुलसचिव डाॅ. सुनील कुमार गर्ग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की अध्यक्षा डॉ. अंजू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।