फरीदाबाद। सारन थाना और सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने जवाहर कॉलोनी में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित कर 150 से 200 विद्यार्थियों को जागरूक किया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा की जानकारी दी गई। सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार और टीम ने विद्यार्थियों को डायल 112, दुर्गा शक्ति एप और ट्रिप मॉनिटरिंग के बारे में बताया। पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। संवाद