फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शगुन के लिए झाड़ू से लेकर साबुत नमक तक की रही मांग, दुकानों में सामान हुआ खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। धनतेरस के मौके पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीददारी की। परंपराओं और मान्यताओं को निभाते हुए लोगों ने झाड़ू से लेकर साबुत नमक तक की खरीदारी की। बाजारों में साबुत हल्दी, साबुत धनिया, कौड़ी, कमल गट्टा और गोमती चक्र की भी खूब मांग रही। इसके अलावा लोगों ने बंद ढक्कन वाले बर्तनों की खरीदारी को भी प्राथमिकता दी। कई दुकानों पर इन सामानों की मांग इतनी अधिक रही कि साबुत नमक, झाडू, बंद ढक्कन वाले बर्तन का स्टॉक खत्म हो गया। त्योहारों पर मान्यताओं और परंपराओं को निभाने पर महिलाओं का जोर सबसे ज्यादा रहता है। जिसके चलते लोगों ने अपनी परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार जरूरी सामान खरीदा। बाजारों में खरीदारी की रौनक से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। एनआईटी, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद समेत प्रमुख बाजारों से लोगों ने खरीदारी की। सेक्टर-सात निवासी कविता ने बताया कि महिलाओं ने घर की जरूरत और धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए खील-बतासों के अलावा झाड़ू, बर्तन, मिट्टी के दीये, पीली सरसों, बंद ढक्कन वाले बर्तन, पीली सरसों, साबुत धनिया आदि सामान खरीदना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें