उपायुक्त ने किया जिला स्तरीय बाल महोत्सव का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाल भवन एनआईटी के सभागार में जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2024 के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन फर्स्ट ग्रुप के सोलो डांस, फैंसी ड्रेस, ग्रुप डांस व बेस्ट ड्रामेबाज के लिए विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला बाल कल्याण परिषद विक्रम सिंह ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद शाखा-फरीदाबाद की ओर से बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान कर रही है। बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारना ही इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीतना उतना मायने नहीं रखता जितना इसमें हिस्सा लेना। उन्होंने बताया की हर बच्चे को बड़े सपने देखने चाहिए। उपायुक्त ने सभी बच्चों को आई क्यू, एस क्यू व ई क्यू के बारे में भी विस्तार से समझाया।
प्रतियोगिता लेखाकार उदय चंद ने बताया की बाल दिवस के उपलक्ष्य में 21 प्रतियोगिताएं जो की 46 ग्रुप में आयोजित की जा रही है जो 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। इस दौरान प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार और बांके बिहारी भी मौजूद रहे।