फरीदाबाद। करहाना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए रोमांचक मुकाबले में ईआर खान क्लब ने कुरैशी क्लब को दो विकेट से हरा दिया। ईआर खान क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कुरैशी क्लब की पूरी टीम 17 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। नाजिम ने 39 रन बनाए, जबकि सलाउद्दीन कुरैशी और कप्तान आसिफ ने 36-36 रन का योगदान दिया। ईआर खान क्लब की ओर से फारूख खान और शाहरुख ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में, ईआर खान क्लब ने 16.4 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन बनाकर जीत दर्ज की। आमिर ने 40 रन, कप्तान ईआर खान ने 29 रन और फारूख खान ने नाबाद 20 रन बनाए। कुरैशी क्लब के नाजिम ने चार विकेट झटके। फारूख खान को 20 रन और तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद