फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस से दो लाख के उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस से दो लाख रुपये के चिकित्सा उपकरण चोरी हो गए। सात सितंबर की रात 12 बजे तक एंबुलेंस में सामान पूरा था। आठ सितंबर सुबह करीब 7:30 बजे जांच करने पर मरीज कक्ष का शीशा खुला और पिछला गेट अनलॉक मिला। अंदर से एक वेंटिलेटर, दो सिरिंज पंप और बीपी कफ लीड सेट गायब थे। एंबुलेंस के पर्यवेक्षक योगेश कुमार मौर्या ने पुलिस को बताया कि सात सितंबर को चालक वेदराम ने एंबुलेंस पार्किंग में खड़ी की थी। रात में दोबारा जांच करने पर सभी उपकरण मौजूद थे। आठ सितंबर सुबह जांच में चोरी का पता चला। योगेश ने 11 सितंबर को शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें