फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 30 तक बांटे और जमा किए जाएंगे गणना प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण 30 नवंबर तक किया जाएगा। वहीं, प्राप्त प्रपत्रों के निपटान की प्रक्रिया 10 दिसंबर तक पूरी करनी होगी। भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा सहित सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे एसआईआर की समय-सारिणी में संशोधन किया है। इसके अनुसार हरियाणा में मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां निपटाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। वहीं, मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 22 दिसंबर को होगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि आयोग के नए निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें