कैल गांव के पास इंटरचेंज तैयार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कैल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ गया है। इस जगह पर इंटरचेंज बनाया गया है। यहां से लोग हाइवे और एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर एंट्री और एग्जिट ले सकते हैं। इसके अलावा आठ अन्य जगहों पर एंट्री-एग्जिट पॉइंट बनाने की तैयारी की गई है।
इन स्थानों पर मिलेगी सुविधा
एनएचएआई के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सेक्टर-30 एत्मादपुर, सेक्टर-28, बसेलवा कॉलोनी में खेड़ी पुल, सेक्टर-18-17 के पीछे बन रहे फ्लाईओवर और बीपीटीपी पुल के पास बन रही एलिवेटेड सड़क, सेक्टर-दो के पीछे तिगांव पुल के पास बन रहे फ्लाईओवर, सेक्टर दो आईएमटी पुल के पास बन रहे फ्लाईओवर और सेक्टर 62 के पास एंट्री और एग्जिट पॉइंट बनाए जाएंगे। इन्हीं के पास एक्सप्रेसवे पर आने व जाने की सुविधा रहेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग की तरह बनेगे एग्जिट पाइंट
दिल्ली-फरीदाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिस तरह एंट्री व एग्जिट पॉइंट बने हैं। उसी प्रकार से एक्सप्रेसवे पर भी बनाए जाएंगे। इसके लिए किसी प्रकार का गोलचक्कर आदि बनाने की जरूरत नहीं है। सर्विस रोड से मुख्य सड़क पर आने-जाने के लिए स्लिप रोड आदि बनाकर एंट्री-एग्जिट दी जाएंगी।