फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराब पीने के दौरान इंजीनियर की मौत, दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- मृतक के साथ ही काम करते थे आरोपी, जांच के लिए विसरा भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूर्या विहार में शराब पीने के दौरान हुई इंजीनियर की मौत मामले में पल्ला थाना पुलिस ने दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पल्ला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कटारिया ने बताया मृतक की पहचान संजय कॉलोनी निवासी अजय (23) के रूप में हुई है। भाई विनय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया अजय मैकेनिकल इंजीनियर था और एक कंपनी में काम करता था। 3 अप्रैल को अजय अपने दोस्त मनीष के साथ घर के पास से बाइक पर बैठकर सूर्या विहार गया था। रात में अजय ने फोन पर मां से कहा कि वह रात को घर नहीं आएगा। अगले दिन चार अप्रैल को परिवार के लोगों को करीब साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि अजय की तबियत अचानक से खराब हो गई है। परिवार के लोग सूर्या विहार पहुंचे तो पता लगा अजय को इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है मनीष, विश्वामित्र, मधुवन व अन्य लोगों ने रंजिश के चलते अजय की हत्या कर दी। आरोपियों में ज्यादातर मैकेनिकल इंजीनियर हैं और मृतक के साथ ही काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश कटारिया का कहना है कि चार अप्रैल को ही मृतक अजय के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया था। रिपोर्ट में मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। इसके बाद विसरा के सैंपल को जांच के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जहां अजय अपने दोस्तों के साथ बैठा था, उस कमरे से पुलिस को शराब की बोतलें व सिगरेट बरामद हुई है। मृतक के परिवार के लोगों की शिकायत पर दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें