संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के अंडरपास जाट चौक पर लंबे समय से फैले अतिक्रमण को आखिरकार प्रशासन ने हटा दिया। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छह लेन के एक्सेस कंट्रोल डीएनडी-फरीदाबाद केएमपी एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था। उसी से पहले अतिक्रमण हटाया गया।