फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 10 और 11 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नचौली स्थित विश्वविद्यालय में 10 और 11 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो विभिन्न क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे। लिंग्याज विद्यापीठ के वाइस चांसलर डॉ. योगेश चौधरी ने बताया कि इसमें आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, मार्केटिंग, हेल्थकेयर सहित कई क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियां भाग ले रही हैं। कंपनियों द्वारा ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और स्किल असेसमेंट के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अब तक एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें