फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बोनस कटौती पर कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-28 स्थित शाही एक्सपोर्ट कंपनी में कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। बता दें कि बोनस में की गई भारी कटौती के विरोध में सैकड़ों कर्मचारी शुक्रवार से ही काम छोड़कर हड़ताल कर रहे हैं । सोमवार को करीब 200 से अधिक महिला और पुरुष कर्मचारी कंपनी के बाहर एक पार्क में इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शाही एक्सपोर्ट जो बड़े पैमाने पर लेडीज क्लोथिंग एक्सपोर्ट का काम करती है, उसमें करीब 6000 कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन अपने फायदे के लिए लगातार उनके हक पर कैंची चला रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि कोरोना काल से पहले उन्हें सैलरी के साथ 20 प्रतिशत बोनस दिया जाता था, पर अब सिर्फ 8 प्रतिशत कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें