गुरुग्राम। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने छात्रों को सत्र के पहले दिन से ही किताबें उपलब्ध कराने की दिशा में काम तेज कर दिया है। कक्षा एक से आठ तक की पाठ्य पुस्तकों और वर्क बुक्स की सप्लाई शुरू कर दी है। सप्लाई मार्च के दूसरे सप्ताह से ही विभिन्न जिलों में शुरू कर दी गई है। विभाग का लक्ष्य है कि स्कूल खुलने से पहले ही सभी सरकारी स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में किताबें पहुंच जाएं, ताकि छात्रों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के शुरू हो सके। पत्र में सभी जिला परियोजना संयोजकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल, स्कूल इंचार्ज को किताबों की प्राप्ति सुनिश्चित कराने के लिए एक जिम्मेदार अधिकारी नामित करें। यह अधिकारी सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक मौजूद रहेगा, जिससे किताबों की सप्लाई में किसी तरह की देरी न हो। संवाद