फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिगांव में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन में देनी होगी विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट
विज्ञापन

फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए राज्य मंत्री राजेश नागर ने शुक्रवार को मेयर कैंप कार्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीवर, सड़क और गलियों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए साथ ही तय समय सीमा में काम पूरा करने पर जोर दिया गया। सबसे अहम निर्णय के तौर पर वार्ड पार्षदों और अधिकारियों की संयुक्त कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए। यह कमेटी जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी करेगी और हर 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इससे कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें