फरीदाबाद। मिर्जापुर सेक्टर-74 के ओम क्रिकेट ग्राउंड पर इलेवन डोमिनेटर ने कंट्री क्रिकेट क्लब को दो रन से मात दी। टॉस जीतकर इलेवन डोमिनेटर ने बीस ओवर में नौ विकेट पर 174 रन बनाए। पुष्पेंद्र सिंह (37), विकल नागर (39) और कप्तान संजीव कौशल (24) ने रन बनाए। कंट्री क्रिकेट क्लब के संतोष ठाकुर ने चार विकेट लिए। 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंकुर भाटी (48) और जगदीश पुरी (68) ने 12.2 ओवर में 125 रन जोड़े। हालांकि, टीम ने पंद्रह रनों के भीतर पांच विकेट गंवा दिए। इलेवन डोमिनेटर के हरिकेश ने चार और राहुल पाल ने दो विकेट झटके। कंट्री क्रिकेट क्लब बीस ओवर में सात विकेट पर 172 रन ही बना सकी। हरिकेश को चार विकेट लेने के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। संवाद