मुकेश से दोहरे प्रदर्शन से जीती एलीजेंट क्रिकेट अकादमी। स्त्रोत- कोच
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को एलीजेंट अकादमी ने एकेपी अकादमी को 7 विकेट से शिकस्त दी। 30 ओवर के मैच में एकेपी अकादमी की टीम महज 108 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से लक्ष्य खट्टर ने 18, दक्ष अवस्थी ने 17 और वैभव ने 12 रन की पारी खेली। एलीजेंट की ओर से सुमित और हरमन ने तीन-तीन विकेट चटकाए। देव को दो और मुकेश को एक सफलता मिली। जवाब में एलीजेंट अकादमी ने 14 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुकेश ने शानदार 40 और समर्थ ने 27 रन का योगदान दिया। संवाद