फरीदाबाद। शहर में आज यानी मंगलवार को मरम्मत कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली घंटों बिजली नहीं आएगी। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अधिकारियों का कहना है कि ठंड के मद्देनजर किए जा रहे मरम्मत कार्य के चलते घंटों घोषित बिजली कटौती की योजना है। इसके तहत सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक पाली सब-स्टेशन स्थित बाजरी, सरूरपुर, फार्म हाउस, राधा स्वामी, गाजीपुर रोड, नया गांव, राम कॉलोनी, सीकेटी-एक-दो, आईपी कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, नंगला में बिजली नहीं आएगी। इसके अलावा सुबह 10 बजे से दो बजे तक खेड़ी कला सब-स्टेशन स्थित एसआरएस सेक्टर-88, एसआरएस सेक्टर-87 रॉयल हिल्स, एसएन रियल टावर्स ओमेक्स, सेक्टर-84 रेजीडेंसी में भी बिजली नहीं आएगी। इसके अलावा दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक पाली सब-स्टेशन स्थित मांगर, खोरी, आलमपुर, पाखल, सिलाखरी, सीकेटी-चार, पंप हाउस, बीएसए फोर ग्र्रीन उड एजुकेशन, एमएस गोयल वेलफेयर, डी-टू में भी बिजली नहीं आएगी। अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने बताया कि उपभोक्ताओं से अपील है कि इस घोषित कटौती में सहयोग करें।