फरीदाबाद। मरम्मत कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पाली स्थित 220 केवी के सब स्टेशन के अंतर्गत आने पाली एफसीआई, डबुआ पाली रोड, लोहिया कॉलोनी, सीकेटी-चार और पांच, शीला कम्बोज, नेशनल इंस्टंट, जेएवी फोर्जिंग, गगन स्टील, सोहना रोड इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 66 केवी के सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले नीलम, मुजेसर, रिंगमैंन दो, बाबा हरदिया राम, पेपर मिल, सिकंड कॉम्प्लेक्स और एनएच-चार इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। संवाद