फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मार्च में ही बिजली संकट से हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनरेटर का सहारा ले रहे लोग
विज्ञापन

फरीदाबाद। गर्मी की शुरूआत में ही शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराने लगी है। स्थिति यह है कि अभी गर्मी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन बिजली के लंबे-लंबे कट लगने लगे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सेक्टर- 70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी, सेक्टर- 82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी समेत कई आवासीय सोसाइटियों में घंटों बिजली गुल रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। रॉयल हेरिटेज सोसाइटी निवासी महेश ने बताया कि लंबे कट के कारण लोगों को मजबूरन जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त डीजल खर्च उठाना पड़ रहा है। वहीं, फ्लोरिडा सोसाइटी आरडब्ल्यूए प्रधान अश्विनी ने बताया कि कि बिजली कटौती का कोई तय समय नहीं है, जिससे दैनिक कार्यों की योजना बनाना भी मुश्किल हो गया है। बढ़ते तापमान के बीच बिजली न होने से घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। खासकर छोटे बच्चों और बीमार लोगों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर बनती जा रही है। घरों में ग्रह कार्य करने में भी महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कट से मोटर न चलने से पेयजल समस्या भी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें