हथीन। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली चोरी पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाते हुए इस वर्ष अब तक कुल दो करोड़ 62 लाख 27 हजार रुपये की चोरी पकड़ी है। इसमें से 1.12 करोड़ रुपये की वसूली कर ली गई है। निगम के एसडीओ जसवीर बेनीवाल ने बताया कि फरवरी माह तक 824 स्थानों पर छापेमारी की गई और अकेले इस महीने में 174 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए, जिन पर 32.27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने ने कहा कि जो भी व्यक्ति बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिजली लाइनों में लॉस कम करने और गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निगम ने कई उपाय किए हैं। निगम की यह पहल क्षेत्र में निष्पक्ष व पारदर्शी बिजली वितरण सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। संवाद