फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मदद करने की बात कह बुजुर्ग का बदला कार्ड, निकाले 1.28 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सराय ख्वाजा क्षेत्र में जालसाज ने एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे बुजुर्ग का कार्ड बदल लिया। इसके बाद उनके खाते से 1,28,438 रुपये निकाल लिए। पुलिस को दी शिकायत में अशोका मेन, सराय निवासी राजेन्द्र प्रसाद जोशी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अशोका मेन मार्केट स्थित बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक उनके पीछे एटीएम के अंदर आया और मशीन चलाने में मदद करने की बात कही। युवक ने उनका एटीएम कार्ड मशीन में डालकर पिन दर्ज करवाया, जिसके बाद 10 हजार रुपये निकल आए। इसके बाद उसने कार्ड वापस कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर पहुंचने के बाद उनके मोबाइल पर लगातार खाते से रुपये निकलने के संदेश आने लगे। शक होने पर उन्होंने एटीएम कार्ड देखा तो पता चला कि उनका कार्ड बदल दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें