बल्लभगढ़। थाना सेक्टर-3 स्थित आहता के मैनेजर आदेश कुमार की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 8वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा की टीम ने एक किशोर समेत सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आशिक के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि जब आदेश कुमार उनसे बच कर भाग रहा था, तो उसने पीछे से मृतक के सिर पर ईंट फेंककर मारी, जिससे वह नीचे गिर गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद