फोटो- देश के अलग-अलग कॉलेजों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी 3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दो दिवसीय फस्ट ईएसआईसी कॉरपोरेशन इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ शनिवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल पांडे और सहायक निदेशक वीरेंद्र सिंह दहिया ने रिबन काटकर किया।
इस मौके पर डॉ. पांडे ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में खेल की भावना बढ़ती है। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल पांडे और सहायक निदेशक वीरेंद्र सिंह दहिया ने सभी खिलाड़ियों का परिचय किया। इसके बाद टॉस कराकर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। इसमें देश के अलग-अलग कॉलेजों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दिल्ली स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज अग्रोहा, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस दिल्ली, पीजीआई रोहतक, एम्स ऋषिकेश की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। डॉ. पांडे ने कहा कि खेल खेलने से मनुष्य का शारीरिक विकास व मानसिक विकास होता है और खिलाड़ियों को खेल हमेशा बिना किसी द्वेष भावना के साथ खेलना चाहिए। इसके अलावा हर आम व्यक्ति को अपने व्यस्त समय में से थोड़ा बहुत समय खेल को भी देना चाहिए। सहायक निदेशक वीरेंद्र सिंह दहिया ने कहा कि कोरोना के बाद पहली बार कॉलेज स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इससे छात्र मानसिक रूप से मजबूत होंगे।