जिले में लगभग दो महीने में आठ लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। उन मामलों में किसी प्रकार से कोई सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को पीड़ित परिवार के साथ हिंदू संगठन के लोगों ने सेक्टर 21 सी स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसा रहे दूसरे समुदाय के लड़के
हिंदू जागरण मंच से सुशील, राकेश, अरुण और धर्म जागरण मंच से अरविंद ने बताया कि फरीदाबाद में 2 माह में आठ लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। जिनमें से एक लड़की बालिग है, बाकी सभी नाबालिग हैं। लव जिहाद में फंसी सभी बच्चियां फरीदाबाद में नहीं हैं। उसके बावजूद भी पुलिस अभी तक किसी को भी बरामद या आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सोमवार को पीड़ित परिवार समेत हिंदू
पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचे लोग
संगठनों के लोगों ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चियों को सकुशल बरामद करने की मांग की। इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने के लिए ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। जहां पर एसीपी सेंट्रल विष्णु प्रसाद ने पीड़ित परिवारों के साथ आए हिंदू संगठनों के लोगों की बात सुनी।
साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को फोन मिलाकर इसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चियों की बरामदगी के हिंदू संगठन के सदस्य सुशील ने बताया कि सात मामले फरीदाबाद के हैं जो फरीदाबाद के अलग- अलग थानों में रजिस्टर्ड हैं। आठवें मामले में एक लड़की बालिग है। सभी को लव जिहाद में फंसाने वाले लड़के विशेष समुदाय से हैं, जिन्होंने लव जिहाद में फंसा कर लड़कियों को गायब कर रखा है। वह चाहते हैं कि पुलिस इस मामले में जल्द एक्शन ले और आरोपियों को गिरफ्तार करें।