फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: आठ किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिले ट्रैक्टर, अतिरिक्त उपायुक्त ने पात्रों को सौंपा ट्रैक्टर

Thu, 29 Jun 2023 05:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

आठ लाभार्थी किसानों का चयन अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी द्वारा ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया गया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने आठ किसानों को खेती करने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर ट्रैक्टर सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए कदम उठा रही है।

विज्ञापन

बता दें कि आठ लाभार्थी किसानों का चयन अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी द्वारा ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया गया था। कृषि विकास अधिकारी ( कृषि यन्त्र) श्याम सुन्दर ने बताया कि विभाग द्वारा स्कीम एसबी-89 के तहत वर्ष 2022-23 मे अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टरों पर 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। 

 

जिले में कुल 8 ट्रैक्टर का लक्ष्य निर्धारित था। जिस के लिए 69 सफल आवेदन प्राप्त हुए थे। ट्रैक्टर अनुसूचित जाति के किसानों की आय बढाने में सहायक होगें। इस दौरान उन्होने किसानों को खेती में आधुनिक कृषि यन्त्रों का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें