संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में पुलिस ने शराब तस्करों पर प्रहार करते हुए आठ अलग-अलग जगहों से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में आकाश, जितेन्द्र, राहुल, मोहित, जुगल, रानी, सनोज और सूरज शामिल है। सभी आरोपी फरीदाबाद, पलवल और दिल्ली के रहने वाले है। जिन के पास से कुल 108 बोतलें शराब की बरामद हुईं हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में अवैध शराब तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद अदालत में पेशकर जेल भेज दिया गया है।