फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ::::: कक्षा 10वीं से ऊपर के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विशेष सत्र का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त खंड के गांव घुसबैठी स्थित दीपालय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बोर्ड कोड को समझना ''परीक्षा पैटर्न और अपेक्षाएं'' विषय पर एक शैक्षिक सत्र आयोजित किया जाएगा। यह सत्र 25 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्यालय परिसर में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कुरियाकोस वी. के., प्राचार्य,सेंट थामस स्कूल, इंदिरापुरम, अपने अनुभव के आधार पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न, अपेक्षाओं और तैयारी की रणनीतियों पर मार्गदर्शन देंगे।दीपालय संस्था के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. केसी. जार्ज ने बताया कि इस सत्र से लगभग 90 विद्यार्थी और सभी शिक्षक लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और शिक्षकों को प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें