फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कांग्रेस के पूर्व विधायक के करीबी के घर व कार्यालय पर ईडी की रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी पर करोड़ों रुपये के बिल काटने का आरोप, जांच जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पानीपत के समालखा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक धरमसिंह छौक्कर के घर और कार्यालयों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड लगातार जारी है। सोमवार को भी टीम ने फरीदाबाद में कांग्रेस के पूर्व विधायक के करीबियों सहित एक कारोबारी के कार्यालय और घर पर छापा मारा। इससे संबंधित इलाकों में दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा। इस दौरान टीम ने मोबाइल, लैपटॉप सहित जरूरी दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी पर करोड़ों रुपये के बिल काटने का आरोप है, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ईडी ने कांग्रेस विधायक धरमसिंह छौक्कर के गुरुग्राम सहित एनसीआर के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। इस दौरान टीम ने छौक्कर के मालिकाना हक वाली माहिरा होम्स कंपनी से संबंध रखने वाले लोगों के यहां भी जांच की थी। इसमें जवाहर कॉलोनी निवासी एक भवन निर्माण सामग्री सप्लाई करने वाला कारोबारी भी शामिल था। सूत्रों के अनुसार सोमवार को टीम फिर शहर पहुंची। टीम ने सेक्टर-64 स्थित भवन निर्माण सामग्री और सरिया आदि सप्लाई करने वाली कंपनी मालिक के घर और कार्यालय पर जांच की। इसके साथ ही टीम विधायक के करीबी के घर पहुंची। चार से पांच घंटे चली जांच के बाद टीम अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर लौट गई। जांच के बाद टीम वहां से चली गई। सूत्रों के अनुसार टीम ने कारोबारी को देश से बाहर की यात्रा के लिए अनुमति लेकर जाने के आदेश दिए है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर जांच में पूरा सहयोग करने के लिए कहा गया है। कारोबारी पर करोड़ों रुपये के बिल काटने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें