फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईडन स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने हंटर इलेवन को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- सौरभ के पांच विकेट, बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


फरीदाबाद। ईडन स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में मेजबान ईडन ने हंटर इलेवन को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर हंटर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हंटर इलेवन की टीम 40 ओवर में नौ विकेट पर 211 रन ही बना सकी। पृथ्वी ने नाबाद 69, अरहम अल अहमद ने 57 और मोहम्मद कासिफ ने 32 रन बनाए। ईडन की ओर से सौरभ ने सात ओवर में 43 रन देकर पांच विकेट लिए। पवन सिंह और ठाकुर प्रताप सिंह को दो-दो विकेट मिले। जवाब में ईडन ने 26.2 ओवर में दो विकेट पर 215 रन बनाकर जीत दर्ज की। युवराज चोपड़ा ने 63, ऋषभ गुप्ता ने 45, शैलेश ने 37 और जय ने नाबाद 24 रन बनाए। पांच विकेट लेने वाले सौरभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें