- फायर बिग्रेड में प्रेशर बनाने वाला पंप खराब होने से आग नहीं बुझा पाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बस डिपो के बाहर बुधवार की सुबह नशे में धुत रेहड़ी वाले ने खुद की बाइक में आग लगा दी। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई लेकिन गाड़ी मौके पर पहुंचने के बाद भी आग पर काबू नहीं कर पाई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में प्रेशर बनाने वाला पंप खराब होने की वजह से वह आग को बुझा नहीं पाई। बल्लभगढ़ बस डिपो के बाहर फल की रेहड़ी लगाने वाले सचिन ने होली पर शराब का सेवन कर लिया था। नशे के सेवन के कारण उसने खुद ही अपनी बाइक में आग लगा ली। जिसकी सूचना रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य पंकज लांबा ने फायर बिग्रेड को दी लेकिन वह आग नहीं बुझा पाई, इस कारण बाइक जलकर राख हो गई। पुलिस चौकी बस अड्डा इंचार्ज सज्जन सिंह ने बताया कि सचिन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।